कैथल। बहादुरगढ़ झझर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई जॉनल प्रतियोगिता में छोटू राम इंडोर स्टेडियम के दो मुक्केबाजों ने जीते दो स्वर्ण पदक जीते। कोच अमरजीत सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 से 15 सितबंर तक हुई।
प्रतियोगिता में छोटू राम इंडोर स्टेडियम के दीक्षात तंवर 69 किलोभार पुरुष वर्ग में व तनु संधू ने 64 किलोभार महिला वर्ग में भाग लेकर एक-एक स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ी दीक्षात तंवर ने क्वाटर फाइनल मुकाबले में जींद को, सेमीफाइनल में गुरुग्राम को व फाइनल में पानीपत को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। तनु संधू ने ट्रॉयल के आधार पर जीत की। दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। संवाद