फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुहला में तीन अक्तूबर से रामलीला का आयोजन

Tue, 17 Sep 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। श्री भवानी मंदिर चीका में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आदर्श नाटक क्लब की ओर से श्री रामलीला महोत्सव आयोजित किया जाएगा। आदर्श नाटक क्लब संस्था के प्रधान बलबीर सैनी ने बताया कि आगामी तीन अक्तूबर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समापन 12 अक्तूबर तक होगा।

उन्होंने बताया कि श्री भवानी मंदिर में आदर्श नाटक क्लब की ओर से लगातार 68 वर्षों से रामलीला का मंचन किया जा रहा हैं। इस अवसर पर मंदिर को बहुत ही भव्य ढंग से रंगीन लाइट से सजाया गया है।
विज्ञापन


नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए पूजन का विशेष प्रबंध किया है। बताया कि रामलीला के लिए क्लब के अलावा कोई भी कलाकार पात्र के लिए रिहर्सल दे सकता है। कलाकारों को क्लब के पुराने कलाकारों की ओर से बेहतर किरदार के लिए अच्छे ढंग से रिहर्सल करवाई जाएगी।

इस बार विशेष रूप से हाल ही में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के भव्य आयोजन से भक्तजनों में काफी उत्साह दिखा। सनातनधर्म सभा के प्रधान राजीव शर्मा ने बताया कि रामलीला का आयोजन इस बार क्लब के कलाकारों द्वारा भव्य लीला दिखाई जाएगी।

रामलीला का आयोजन तीन अक्तूबर को श्री रामजन्म लीला, चार को ताड़का वध, पांच को सीता स्वयंवर, छह को राम वनवास, सात को भरत मिलाप, आठ अक्तूबर सीता हरण, नौ को बाली वध, 10 को लंका दहन, 11 को लक्ष्मण मूर्छा, 12 अक्तूबर को राज तिलक व दशहरा मेला महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा।
विज्ञापन


कमेटी ने दर्शकों के बैठने की विशेष रूप से व्यवस्था की है। संस्था के सचिव हरपाल शर्मा ने संस्था के सदस्यों की भव्य आयोजन को लेकर के व्यवस्था में ड्यूटी लगाई। इस मौके पर मास्टर रामकुमार शर्मा, मोतीराम गर्ग, गुरबख्श सिंह सीड़ा, मलकीत सीड़ा, डायरेक्टर कृष्ण धीमान, मोतीराम गर्ग, कुलदीप माजरा, वैध सत नारायण शर्मा, हरवंस सीड़ा, संजीव सिप्पी बाबा, हेमराज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें