कैथल। एक विवाहिता के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। शहर निवासी महिला ने सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में बताया कि दो अप्रैल को उसके पति बलवान ने उसके साथ मारपीट की और देवर सतपाल ने उसके साथ छेड़छाड़ की। दोनों आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक अन्य मामले में चूहड़माजरा में चबूतरे पर बैठने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया। चूहड़माजरा निवासी फूल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक अप्रैल को शाम चार बजे वह हनुमान मंदिर के पास बने चबूतरे पर बैठा था। वहां आरोपी नरेश कुमार भी बैठा था। चबूतरे पर बैठने को लेकर उनका झगड़ा हो गया और आरोपी नरेश ने डंडे से उस पर वार किया। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नरेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।