फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रिमांड के दौरान आरोपी से दो बाइक बरामद

Thu, 05 Jun 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चौकी महमूदपुर पुलिस ने रिमांड दौरान पूछताछ में आरोपी के कब्जे से दो चोरीशुदा बाइक बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाइक चोरी के एक मामले में चौकी महमूदपुर पुलिस प्रभारी एएसआंई राजेश कुमार की टीम ने जांच करते हुए समाना पंजाब निवासी आरोपी चाहत सिंह को नियमानुसार गिरफ्तार करके अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड लिया था।

इस मामले में मलकाना पत्ती समाना पंजाब निवासी सुनील ने शिकायत दी थी कि छह अप्रैल को वह माइसर मंदिर महमूदपुर में माथा टेकने के लिए अपनी बाइक पर आया था। वहां से उसकी बाइक सहित एक अन्य व्यक्ति धर्मेंद्र की बाइक चोरी हो गई थी। गुहला थाने में केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई धर्मेंद्र की बाइक सहित चोरी की कुल छह बाइक बरामद की जा चुकी हैं। रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में आरोपी चाहत सिंह के कब्जे से उक्त मामले में चोरी की गई सुनील की बाइक सहित एक अन्य चोरीशुदा बाइक बरामद की गई है।

अन्य बाइक चीका से चोरी होनी पाई गई है। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें