फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छौत गांव में लाठियों और रॉड से हमला

Thu, 05 Jun 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। छौत गांव में एक व्यक्ति पर लाठियों व रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सदर थाना कैथल की पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कैथल सदर थाने में दी गई शिकायत में छौत गांव निवासी प्रह्लाद ने बताया कि 22 मई को सुबह के समय वह अपने घर पर था। सुबह करीब छह बजे आरोपी जोगिंद्र व उसका बेटा दिनेश अचानक उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने उस पर डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने शोर मचाया तो पड़ोस के अन्य लोग मौके पर आ गए। उनके आते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से अपने हथियारों सहित भाग गए। परिजनों ने उसे इलाज के लिए कैथल के एक अस्पताल में दाखिल करवाया है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें