कैथल। पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपियों की पहचान गांव चाणचक निवासी मिथुन व सुखा के रूप में हुई है।
गुहला एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि गांव कलरमाजरा निवासी जयपाल की शिकायत अनुसार 24 सितंबर को वह अपनी बाइक को गुहला माइनर की पटड़ी पर खड़ी करके बीड़ में चला गया, वापस आकर देखा तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। इस बारे में थाना गुहला में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली है।