फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रैक्टर के नीचे आए दो बाइक सवारों की माैत

Thu, 22 May 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में बुधवार शाम के समय आए तूफान के बाद बुधवार की रात करीब आठ बजे कैथल-मानस रोड पर माघो माजरी गांव के पास सड़क दुर्घटना में दो किशोरों की मौत हो गई। उधर, दुर्घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस और सदर थाना पुलिस को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हुई। इसके बाद बाइक सवार सड़क पर जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान कैथल के बलराज नगर निवासी 17 वर्षीय सागर और 15 वर्षीय कृष के रूप में हुई है। दोनों किशोर गांव मानस से कैथल की ओर जा रहे थे। उनके माता-पिता मानस में एक भट्ठे पर काम करते हैं। वे दोनों उनसे मिलने के लिए आए थे। जब वे वापस जा रहे थे माघो-माजरी गांव के पास दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद वे वहां से गुजर रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए।

इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। कैथल के सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक रही जाम की स्थिति

इस हादसे की घटना के बाद बाबा लदाना रोड पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बन गई। गांव में पेट्रोल पंप के सामने सड़क के दोनों तरफ जाम लगने से वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस के पहुंचने के बाद और शवों को अस्पताल पहुंचाने के बाद ही भारी वाहनों को निकालने के लिए रास्ता मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें