फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो बेल जंपर पीओ पकड़ो स्टाफ ने दबोचे

Wed, 21 Jan 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पीओ पकड़ो स्टाफ ने दो बेल जंपर को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि कोयल निवासी सुल्तान उर्फ लाभ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर 26 अप्रैल 2022 को रेलवे गेट हनुमान मंदिर, कैथल के पास से बाइक चोरी करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी जमानत के बाद दोबारा अदालत में पेश नहीं हुआ। तब न्यायालय ने 12 जनवरी 2026 को उसे पीओ घोषित किया था। आंबेडकर कॉलोनी, कैथल निवासी आशू को गिरफ्तार किया गया है। उस पर 16 फरवरी 2023 को अपने एक साथी के साथ अर्जुन नगर, कैथल में मकान में घुसकर शिकायतकर्ता पर डंडों व दात से सिर पर गंभीर चोटें मारने का आरोप है। वह भी जमानत के बाद भूमिगत हो गया था। न्यायालय ने 28 नवंबर 2025 को उसे पीओ घोषित किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें