फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो बेल जंपर आरोपी दबोचे

Thu, 09 Jan 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पीओ पकड़ो स्टाफ ने दो बेल जंपर आरोपियों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ के एएसआई राजकुमार ने बदसुई निवासी आरोपी जगदीश को काबू कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, 12 मई 2022 को थाना सिविल लाइन पुलिस ने सुंधाशु आश्रम कैथल के पास से आरोपी जगदीश को पांच बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू किया था। जिस बारे थाना सिविल लाइन में केस दर्ज है।
विज्ञापन


उक्त मामले में आरोपी न्यायालय से जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 12 दिसंबर 2024 को बेल जंपर घोषित किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे मामले में पीओ स्टाफ के एचसी गुरुदेव ने संजय बस्ती चीका निवासी आरोपी संजू को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजू पर नौ जुलाई की रात कैथल जेल में झगड़े के मामले में अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अन्य बंदियों को चोट मारने का आरोप है। थाना शहर में यह केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


आरोपी संजू को पुलिस ने उक्त मामले में गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया था, लेकिन आरोपी न्यायालय से जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 23 दिसंबर 2024 को पीओ घोषित कर दिया था। आरोपी किसी अन्य मामले में जेल में बंद था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए अदालत की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। पुलिस की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें