फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 16 May 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना चीका पुलिस ने कल्लर माजरा गांव से 2.46 ग्राम हेरोइन/स्मैक सहित दो आरोपियों को काबू किया है। कल्लर माजरा गांव निवासी जरनैल सिंह ने शिकायत दी थी कि गांव में उन्होंने नशा मुक्ति के लिए एक टीम बनाई है। संदेह के आधार पर उन्होंने बुधवार को पंजाब नंबर की बाइक पर सवार दो लड़कों को बदसुई सड़क पर पकड़ा। चीका एसएचओ को सूचित किया तो थाने से पहुंचे एसआई विक्रम सिंह की टीम ने पूछताछ की तो दोनों युवकों की पहचान गांव न्याला पातड़ा पंजाब निवासी नवदीप कुमार व गांव चुनागरा पंजाब निवासी लवप्रीत सिंह के रूप में हुई। तलाशी में आरोपी लवप्रीत की जेब से प्लास्टिक पोलिथिन से 2.46 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद हुई। चीका थाने में मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी वीरवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

n
13 बोतल देसी शराब सहित आरोपी काबू

कैथल। थाना कलायत की पुलिस ने 13 बोतल देसी शराब सहित आरोपी काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कलायत पुलिस के पीएसआई रवि कुमार की टीम को गश्त के दौरान सूचना मिलने के बाद सजूमा रोड कलायत स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी कलायत निवासी रत्तन सिंह को काबू किया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 13 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ कलायत थाने में मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें