कैथल। पुलिस ने दो मामलों में 36 बोतल देसी शराब सहित दो आरोपी काबू किए हैं। सदर थाने की पुलिस के पीएसआई दीपक व एएसआई संजय कुमार की टीम ने सूचना मिलने के बाद मानस बाबा लदाना रोड स्थित दुकान पर दबिश देकर आरोपी बाबा लदाना निवासी राजेश को काबू किया। उसके कब्जे से 16 बोतल देशी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में ढांड के एएसआई भान सिंह की टीम ने सूचना मिलने के बाद पबनावा से ढांड हाईवे पुल के नीचे नाकाबंदी की गई। पबनावा से ढांड की तरफ बाइक से आ रहे ढांड निवासी ओमबीर को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 20 बोतल देशी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग दो मामले दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। संवाद