फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शादी का झांसा देकर भगाने में नामजद

Sat, 07 Jun 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका थाना की पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चीका के एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पांच जून को अमन नामक युवक उसकी 20 साल की बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। उसने उनकी आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसी प्रकार से दूसरे मामले में कस्बा ढांड के एक व्यक्ति ने ढांड थाना पुलिस को शिकायत में आरोप लगाया कि पांच जून को उसकी 25 वर्षीय बहन बिना बताए घर से चली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें