फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: देसी शराब सहित दो गिरफ्तार

Fri, 11 Oct 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 138 पव्वे व 13 बोतल देसी शराब सहित दो आरोपियों को काबू कर लिया है। दोनों ही मामलों की पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी अनाज मंडी पुलिस के एएसआई जयपाल सिंह व एचसी नसीब सिंह की टीम ने शाम को सूचना मिलने पर अनाज मंडी जींद रोड कैथल पर स्थित एक खुर्दे पर दबिश देकर शेरगढ निवासी आरोपी रामकला को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 138 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। एक अन्य मामले में थाना शहर पुलिस के पीएसआई विक्रम की टीम ने सीवन गेट कैथल के पास अवैध शराब बेच रहे आरोपी डोगरा गेट कैथल निवासी नरेश को काबू किया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से 13 बोतल देशी शराब बरामद हुई। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें