फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम की खेती व डोडे सुखाते हुए दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने रत्ताखेड़ा व चक्कूलदाना गांव से दो आरोपियों को 40 किलो डोडापोस्त (अफीम के पौधे) के साथ गिरफ्तार किया है। एक ने अपने प्लॉट में डोडापोस्त उगाया था। जबकि दूसरे ने घर की छत पर 35 किलो डोडापोस्त सुखाने के लिए रखा था। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि गुहला थाने की पुलिस ने गांव रत्ता खेडा निवासी रजवंत सिंह के मकान पर दबिश दी। वहां एईटीओ राजेश रेलन की अगुवाई में घर के आगंन में उगाए गए डोडा पोस्त (अफीम के पौधे) बरामद किए। उनका वजन पांच किलो मिला। बाद में आरोपी रजवंत सिंह को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य मामले में रामथली चौकी पुलिस टीम ने सूचना के बाद गांव चक्कूलदाना निवासी हरबंस लाल के घर पर छापा मारा। वहां पड़ताल में पता चला कि उसने घर की छत पर 35 किलो डोडापोस्त मिले। पुलिस ने डोडोपोस्त कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें