फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बेटी की हत्या में आरोपी पिता समेत दो गिरफ्तार

Mon, 25 Sep 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। क्षेत्र में ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पिता और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। विदित हो कि प्रेम प्रसंग के बाद पिता ने नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विदित हो कि पूंडरी क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोरी एक युवक के साथ घर से बिना बताए चली गई थी। इस पर किशोरी के पिता ने पुलिस को शिकायत दे केस दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया था। इसके बाद लोकलाज से आहत पिता ने नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्ष्य मिटाने के लिए दो अन्य साथियों की मदद से उसका दाह संस्कार कर दिया था। इस संबंध में परिजनों को लोगों ने किशोरी के आत्महत्या की जानकारी दी थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्रथमदृष्टया जांच के बाद पूंडरी थाने में सुरक्षा एजेंट परमजीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें