फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति : इतिहास दोहराने को तैयार हरियाणा, आज कैथल में एक मंच पर होगा विपक्ष

Mon, 25 Sep 2023 12:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, चंडीगढ़/कैथल

सार

नीतीश, फारुख, शरद, उद्धव सहित 22 बड़े नेताओं के आने की उम्मीद है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं के पहुंचने पर संशय बरकरार है। इंडिया गठबंधन के बिग शो पर सभी दलों की भी नजरें टिकी हैं। 
विज्ञापन
नीतीश कुमार और शरद पवार(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की धरती फिर इतिहास दोहराने जा रही है। 1987 में ताऊ देवीलाल की अगुवाई में कांग्रेस के खिलाफ सभी विपक्षी दल एकजुट हुए थे। सोमवार को कैथल में इनेलो की रैली में एक बार फिर विपक्षी दल एक मंच पर नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस रैली में इनेलो के इंडिया गठबंधन में शामिल होने की घोषणा की जा सकती है।

विज्ञापन


इस बार यह एकजुटता भाजपा के खिलाफ होगी। कैथल की अतिरिक्त अनाज मंडी में होने वाली सम्मान दिवस रैली में इंडिया गठबंधन के 22 नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने रैली मेेंं आने को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं। इंडिया गठबंधन के इस बिग शो पर अन्य दलों ने भी नजरें जमा ली हैं। रैली की सफलता और रैली में आने वाले नेताओं से ही इनेलो के साथ-साथ इंडिया गठबंधन की आगे की रणनीति तय होगी।

नीतीश, शरद, फारुख और उद्धव होंगे शामिल
रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुला, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, टीएमसी सांसद डेरक ओ ब्रायन, अकाली दल नेता सुखबीर बादल, माकपा नेता सीताराम येचुरी, रालोद नेता जयंत चौधरी, केसी त्यागी, भाजपा नेता बिरेंद्र सिंह, भीम आर्मी से चंद्रशेखर, शेर सिंह राणा आदि नेता पहुंचेंगे।
विज्ञापन


शहर में आज भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद
इनेलो की राज्य स्तरीय रैली को लेकर सोवार को दिनभर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। यातायात पुलिस ने 15 नाके लगाए हैं। इस दौरान अंबाला रोड पर डीपीएस स्कूल और जींद रोड पर तितरम मोड़ से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

यातायात पुलिस का कहना है कि जाम की स्थिति न बने, इसके लिए ही एसपी उपासना यादव के निर्देशों पर यह प्रबंध किए गए हैं। यातायात पुलिस प्रभारी रमेश ने बताया कि भारी वाहनों के प्रवेश के प्रतिबंध के लिए नाकों पर पुलिस कर्मी भी मौजूद रहेंगे। वहीं बसों के रूटों को भी डायवर्ट किया गया है।

जींद व हिसार की तरफ से आने वाले बसों को तितरम मोड बाइपास से करनाल रोड और अंबाला व चंडीगढ़ की तरफ से आने वाली सभी बसों को ढांड रोड पुल से होते हुए बस स्टैंड से भेजा जाएगा। इसके साथ ही विस्तार अनाज मंडी वहीं, ताऊ देवीलाल की जयंती पर होने वाली रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अतिरिक्त अनाज मंडी में आयोजित होने वाली रैली में आज देशभर से राष्ट्रीय स्तर के 22 बड़े नेता पहुंचेंगे।

रैली स्थल पर ढाई हजार से अधिक पार्टी वॉलिंयटर तैनात रहेंगे। वहीं, रैली स्थल पर ही हैलीपेड बनाया गया है। हालांकि आयोजकों का कहना है यह एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम है। यहां पर जो भी बड़े नेता पहुंच रहे हैं, वे देश के पूर्व उप मुख्यमंत्री ताऊ देवीलाल को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचेंगे।

यातायात पुलिस ने यहां पर लगाए नाके
अंबाला रोड पर डीपीसी स्कूल वाला बाईपास, तितरम मोड बाईपास, चंदाना रोड पर तेजी मान चौक, करनाल रोड नाका, करनाल रोड पुल, ढांड रोड चौक, अंबाला रोड बाईपास, जींद रोड बाईपास, खनौरी-पातड़ा रोड बाईपास, पिहोवा चौक, विश्वकर्मा चौक , प्यौदा-हरसौला रोड बाईपास, पुराना बस स्टैंड चौक, जींद रोड पुल, जींद रोड पर चुंगी।

इनेलो राज्य स्तरीय रैली को लेकर जाम की स्थिति शहर में न बने, इसके लिए यातायात पुलिस की तरफ से अलग से व्यवस्था बनाई गई है। यातायात कर्मचारी भी व्यवस्था बनाने के लिए तैनात रहेंगे। रैली के कारण शहर में नाके लगा भारी वाहनों के प्रवेश को बंद किया गया है, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी न झेलनी पड़े। - उपासना यादव, पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें