कैथल। थाना गुहला क्षेत्र में एक दुकान से नकदी और मोबाइल चोरी करने के मामले में गुहला पुलिस ने सलेमपुर गांव निवासी बबू मान उर्फ साहिल और कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया। सलेमपुर निवासी नीतीश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी गुहला तहसील के सामने स्थित करियाणा की दुकान में 23 सितंबर की सुबह वह गया तो देखा कि दुकान की पीछे की दीवार टूटी हुई थी। दुकान के गल्ले और दान पात्र में रखे 40 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन चोरी हो गया था। इस मामले में थाना गुहला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपियों के कब्जे से 4,500 रुपये बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद