फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मिस्त्री पर ग्रांइडर ब्लेड से दुकानदार ने किया हमला

Thu, 25 Sep 2025 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में दुकानदार ने टाइल-पत्थर लगाने वाले ठेकेदार पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें ठेकेदार की गर्दन पर कान से गले के पास तक गहरा घाव हो गया। उसके साथियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। झगड़ा पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था। घटना आंबेडकर चौक के पास की है।

गुड्डी देवी ने बताया कि वह कलायत के रहने वाले हैं। अभी कुरुक्षेत्र में दुर्गा कॉलोनी में रह रहे हैं। उसका बेटा कृष्ण कुमार (35) टाइल-पत्थर का ठेकेदार है। सुबह वह ठीकठाक अपने काम पर गया था। शाम साढ़े पांच बजे के आसपास उनको सूचना मिली कि उसके बेटे कृष्ण को चोट लग गई है।
विज्ञापन


गुड्डी देवी ने बताया कि शाम को उसका बेटा अंबेडकर चौक के पास कच्चे घर में किसी टाइल दुकानदार के पास गया। यहां उन दोनों का पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें दुकानदार उसके बेटे की गर्दन पर लोहे का ब्लेड, चाकू या कोई धारदार हथियार से वार कर दिया, जिसमें उसके बेटे कृष्ण के कान से लेकर गले तक कट लग गया। उसकी गर्दन 15-20 टांके आए हैं। कृष्ण अभी कुछ बोल नहीं रहा है।

परिजनों के मुताबिक वे घायल कृष्ण कुमार को पहले लोक नारायण जयप्रकाश अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। इसके बाद वे उसे प्राइवेट अस्पताल ले आए। यहां उसका इलाज चल रहा है, लेकिन वह कुछ बोल नहीं पा रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने के पुलिस टीम अस्पताल गई थी। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


वारदात की सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची थी। घायल युवक अभी बयान देने की हालत में नहीं है। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -बलजीत, कृष्णा गेट थाना प्रभारी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें