फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

Fri, 12 May 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ढांड में शराब ठेकेदार सतीश की हत्या करने के मामले में पुलिस ने वीरवार को ढांड निवासी आरोपी अजय उर्फ चुचरु व अभय उर्फ अभि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ढांड के चंडीगढ़ मोहल्ला निवासी प्यारा सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। घटना तीन मई की है।
विज्ञापन


उसने बताया था कि उसके भतीजे सतीश को पुरानी रंजिश में आरोपी कपिल, मंदीप, बलजीत, अजय राठौर व एक अन्य युवकों ने हथौड़ों व अन्य हथियारों से हमला कर स्कॉर्पियो गाड़ी मेें बैठे उसके भतीजे की हत्या कर दी थी। साथ ही उसके पास से एक लाख 30 हजार व उसकी पिस्तौल भी चोरी करने का आरोप लगाया था। थाना ढांड में यह मामला दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों अजय उर्फ चुचरु व अभय उर्फ अभि को न्यायालय में पेश किए गए। वहां से आरोपी अभय को जेल भेज दिया और दूसरे आरोपी अजय को दो दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें