कैथल। अवैध असलहा रखने के दो मामलों में पुलिस ने दो आरोपी काबू कर लिए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बलराज नगर कैथल निवासी कुलदीप को देवीगढ़ रोड कैथल से काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। दूसरे मामले में एक गुप्त सूचना के आधार पर गांव मोतीचक बिहार निवासी सुधीर कुमार को खनोरी रोड बाइपास से काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवादचोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
कैथल। घर से गहने व नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी नजफगढ़ नई दिल्ली निवासी सिकंदर उर्फ बोदी को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरके पुरम कॉलोनी कैथल निवासी साहिल की शिकायत के अनुसार 27 जुलाई की रात को अज्ञात व्यक्ति उनके घर से गेट का ताला तोडक़र सोने की चैन, एक अंगूठी, पायल व 22 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद