फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे दो गिरफ्तार

Thu, 09 Apr 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बाइक बरामद
विज्ञापन


कैथल। जिला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक पर घूम रहे थे और स्टंटबाजी कर रहे थे।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एएसआई अशोक कुमार की टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि शिला खेड़ा मोड़ पर कुछ युवक फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्टंटबाजी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने देवेंद्र, निवासी गांव करोड़ा, और उसके साथी सूरज कुमार, निवासी ओम शांति नगर, देवीगढ़ रोड कैथल को काबू किया। दोनों आरोपी शक्तिनगर ड्रेन की ओर से शिला खेड़ा की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


एएसआई करनैल सिंह की टीम ने नाकाबंदी कर निगरानी शुरू की और करीब 15 मिनट बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल को आते देख रोक लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने नाम बताए, लेकिन बाइक के कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मोटरसाइकिल कुरुक्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें