फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट करके नकदी छीनने में दो काबू

Thu, 21 Aug 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर से एक व्यक्ति से मारपीट कर नकदी छीनने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने दो आरोपियों को काबू किया है। ग्योंग निवासी इंद्र की शिकायत के अनुसार वह कुरुक्षेत्र वाइन के प्वाइंट खुर्दा विष्णु राइस मिल कुरुक्षेत्र रोड़ पर नौकरी करता है। 31 जुलाई को रात के समय जब वह दुकान खुर्दा को बंद करके घर जाने लगा तो दो बाइकों पर आए पांच युवकों ने रास्ता रोका व उससे मारपीट करने लगे। उससे तीन हजार रुपये छीन लिए व मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। थाना सिविल लाइन में यह केस दर्ज कराया था। मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की टीम ने करते हुए आरोपी प्योदा रोड़ कैथल निवासी कुलविंदर व सीवन निवासी सौरभ उर्फ स्टार को काबू कर लिया गया। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ उक्त वारदात को अंजाम देना कबूल किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें