कैथल। कस्बा चीका में चोरों ने सैनेटरी हार्डवेयर स्टोर की दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित राजेश ने चीका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अगस्त की रात को चोर उसकी दुकान में घुस गए और करीब 60 हजार रुपये कीमत का सामान व नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, दूसरी घटना में पूंडरी के हाबड़ी रोड पर एक अज्ञात बाइक चालक की लापरवाही से टयोंठा निवासी व्यक्ति घायल हो गया। सनराइज फार्म टयोंठा के कीर्तन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात अगस्त को जब वह टयोंठा-हाबड़ी रोड से गुजर रहा था, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद