फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढाई लाख रुपये और 12 तोले सोना चोरी

Fri, 08 Mar 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सेक्टर 19 में एक मकान से चोर ढाई लाख रुपये व 12 तोले सोना चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टरवासी हरदीप शर्मा ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि आठ मार्च को शिवरात्रि के दिन उनका परिवार दोपहर करीब एक बजे शिव मंदिर में गया हुआ था। जब वे वापस आए तो पाया कि घर के दरवाले खुले हुए थे। अंदर गए तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी को तोड़कर ढाई लाख रुपये व सोने-चांदी के जेवर चोर ले गए। सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर ले गए।
विज्ञापन


हरदीप शर्मा ने बताया कि उसके घर से आरोपियों ने गले में पहनने वाले सोने के तीन नेकलेस सेट, सोने की दो चैन, छह कंगन व कई अलग-अलग तरह के सोने के कानों के झुमके चोरी कर लिए। इसके अलावा ढाई लाख रुपये अलमारी में रखे हुए थे। अज्ञात आरोपी उसे भी चोरी कर ले गए। कैमरे में चोरी की वारदात रिकॉर्ड हुई, इसलिए आरोपी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। सिविल लाइन एसएचओ सुनीता ढाका ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें