फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर

Sun, 04 Aug 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी करने में पुलिस ने गांव भादी जिला हाथरस यूपी निवासी आश मोहमद व कोल्ड स्टोर कैंपस भागलपुर बिहार निवासी सौरभ भारद्वाज को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। गांव डीग निवासी अमित कुमार की शिकायत के अनुसार उसके पास बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 10 अक्तूबर 2023 को उसके पास कॉल आई। उसने उसको खुद को बैंक कर्मचारी बताकर उसके क्रेडिट कार्ड के लिमिट बढ़ाने के नाम पर उसे अपनी बातों में फंसाकर ओटीपी पूछते हुए उसके खाते से 73032 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। उक्त मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। उपरोक्त दोनों आरोपी किसी अन्य मामले में जिला गुरुग्राम जेल में बंद थे। उनकी उपरोक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। दोनों आरोपी कॉल करके बातों में उलझाकर निजी जानकारी लेकर ठगी करते थे। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें