फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुआ बिचौलिया गिरोह : सुदेश

Sun, 04 Aug 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मुख्यमंत्री के मुख्य मीडिया समन्वयक सुदेश कटारिया ने शनिवार को बरटा गांव में आयोजित डॉ. बीआर आंबेडकर जागृति समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यों को सराहा।

उन्होंने कहा कि उनके साढ़े नौ साल के कार्यकाल में बिचौलिया गिरोह का खात्मा हुआ, जबकि पूर्व की सरकारों में यह गैंग पूरी तरह हावी रहता था। चंडीगढ़ सिविल सचिवालय से मंत्री और विधायक इस गिरोह में घिरे रहते थे परंतु पूर्व मुख्यमंत्री ने इस ढर्रे को बदलते हुए बिचौलिया गिरोह की दुकानदारी पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटारिया ने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों में पर्ची-खर्ची, भाई-भतीजावाद और क्षेत्रवाद हावी रहता था। मगर भाजपा ने 10 साल के कार्यकाल में मिशन मेरिट के आधार पर होनहार व योग्य गरीब युवाओं का सरकारी नौकरी लगने के सपने को साकार किया है। कार्यक्रम में पहुंचने पर बरटा डॉ. भीमराव आंबेडकर सोसायटी के पदाधिकारियों ने सुदेश कटारिया का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। खास बात यह रही कि जब मुख्यातिथि कटारिया दलित सम्मेलन में पहुंचे तो पंडाल जयभीम और सुदेश कटारिया के जयकारों से गूंज उठा और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर कुलदीप, जिले सिंह, मनीष कुमार, सूरज बंसी, सोमदत्त, सूरज, जितेश, राकेश शुक्ला, भरत सिंह, नीरज रंगा, गुलाब, विजेंद्र, जगदीश, पुनीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें