फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस पर हमला करने में दो आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर

Fri, 12 Jan 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बाकल गांव के पास पुलिस टीम पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव सांघी जिला रोहतक निवासी कृष्ण व सागर को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पूछताछ के लिए पुलिस ने उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 अक्तूबर 2023 को सीआईए-1 कैथल में एसटीएफ रोहतक की टीम आई। उन्होंने सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप को सूचना दी कि दो अगस्त 2023 को थाना सदर रोहतक के एक कातिलाना हमला करने के मामले में वांछित आरोपी सांघी गांव जिला रोहतक निवासी आकाश उर्फ गोलू, कृष्ण व सागर गांव करोडा में टिंकू के पास आते-जाते रहते हैं।
विज्ञापन


इस सूचना पर शाम के समय सीईआए-1 से इंस्पेक्टर अनूप सिंह, एचसी तरसेम कुमार, एचसी देवेंद्र कुमार, सिपाही हरीश, सिपाही संदीप व सरकारी गाड़ी चालक एएसआई जगबीर सिंह की टीम गठित करके रोहतक एसटीएफ टीम के साथ रवाना हुई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि करोड़ा से बाकल रोड एनएच 152 डी के पुल के नीचे जहां एसटीएफ की टीम रुकी व एचसी तरसेम कुमार, सिपाही हरीश और सिपाही संदीप की टीम करोड़ा रोड नहर पुल के पास नाका लगाने के लिए चली। थोड़ी देर बाद गांव करोड़ा की ओर से एक बाइक पर आए चार लडक़ों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। उनमें से एक लडक़े ने आवाज देकर कहा कि पुलिस है गोलू, टींकू गोली मार दो। इतना कहते ही उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।

इसमें एक गोली एचसी तरशेम कुमार के मुंह पर लगी। एचसी तरसेम कुमार ने भी पुलिस टीम के बचाव में जवाबी फायर किए। जवाबी फायर होता देख चारों लडक़े बाइक को मौके पर छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर सीआईए व एसटीएफ टीम भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन


बाद में घायल एचसी तरसेम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सरकारी ड्यूटी में बाधा डालकर पुलिस टीम पर कातिलाना हमला करने के आरोप में थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले में आरोपी आकाश व टिंकू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी कृष्ण व सागर को यमुनानगर में मुठभेड़ के बाद एसटीएफ पुलिस टीम ने काबू किया था और जेल में बंद थे। उनकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। दोनों आरोपियों का पांच दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें