कैथल। कस्बा ढांड में बाइक सवार दो आरोपी एक युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव कोयर निवासी पूनम ने ढांड थाना में शिकायत दी कि छह मार्च को दोपहर के समय वह ढांड में बीपीआर स्कूल के पास से जा रही थी। तभी वहां पर बाइक सवार दो आरोपी आए और उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। मोबाइल की कीमत नौ हजार रुपये है। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद