फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गाड़ी चोरी करने में तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Mar 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका क्षेत्र से टाटा एस गाड़ी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी शांति नगर कैथल निवासी बिट्टू, रामनगर भूना निवासी साहिल उर्फ हाडली व कैलरम निवासी करण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वकील कॉलोनी चीका निवासी प्रकाश की शिकायत के अनुसार उसके घर के सामने खड़ी उसकी टाटा एस गाड़ी को किसी ने 12 दिसंबर की रात को चोरी कर लिया था। इस बारे में थाना चीका में मामला दर्ज कराया था। चोरीशुदा गाड़ी पहले ही बरामद की जा चुकी है। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें