फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वाहन चोरी के दो आरोपी, कबाड़ी गिरफ्तार

विज्ञापन
33-कैथल। पकड़े गए चोर व डीसपी रविंद्र सांगवान सहित एकत्रित सीआईए-1 की टीम - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। वाहन चोरी करने के आरोपी दो युवक खुराना रोड पर स्थित कबाड़ी की दुकान में बेच देते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार के बाद मिली जानकारी के आधार पर कबाड़ी को भी काबू कर लिया। पूछताछ में 11 वारदातों का खुलासा हुआ है। तीनों आरोपियों से पांच बाइक, एक ऑटो, एक टाटा एईसी सहित कुछ स्क्रैप बरामद हुआ है। चोरी करने के दोनोें आरोपियोें के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

डीएसपी रविंद्र कुमार सांगवान ने सीआईए वन में बताया कि रविवार की शाम को पुलिस ने पुराना अस्पताल कैथल के पास से बाइक पर आ रहे आरोपी अर्जुन नगर कैथल निवासी पवन कुमार उर्फ मोनू और सिरटा रोड कैथल निवासी अमन उर्फ गोलू को काबू किया। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से बरामद बाइक चोरी की पाई गई। बाइक महादेव कॉलोनी निवासी संजय की 12 जनवरी को पंसारिया मोहल्ले से चोरी हुई थी।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वाहन चोरी करने के बाद सिरटा रोड कैथल स्थित विक्रम की कबाड़ी की दुकान पर बेच देते हैं। इसके बाद आरोपी खुराना रोड कैथल निवासी विक्रम को उसकी दुकान से काबू कर लिया। जांचके दौरान आरोपी की दुकान से चार अन्य चोरी की बाइक, एक ऑटो, एक टाटा एईसी के पार्टस व स्क्रैप बरामद हुआ। इसके अलावा आरोपियों ने चार अन्य वारदातों को अंजाम देना कबूला किया है, जिनमें दो बाइक, एक आटों तथा एक टाटा मैजिक चोरी की थी, जिनको काटकर स्क्रैप में बेच दिया। तीनों आरोपियों को पूछताछ बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नशे की लत ने बनाया चोर
डीएसपी सांगवान ने बताया आरोपी अमन पर चोरी, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, छीनाझपटी व शराब तस्करी के आरोप में मामले दर्ज हैं। पवन के खिलाफ नरवाना आरपीएफ चौकी में रेलवे का सामान चोरी करने का मामला दर्ज है। पूछताछ में अमन व पवन ने कबूल किया है कि वे नशे की लत मिटाने के लिए वाहन चोरी करते थे। वाहन या उनके स्क्रैप को बेचकर प्राप्त होने वाली राशि से नशा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें