फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्यूबवेल फिटिंग का सामान चोरी करने वाले दो आरोपी काबू

Mon, 16 Mar 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल । जिला पुलिस ने फैक्टरी में सेंधमारी कर सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को काबू कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा बैंड, कलच, वाल, निप्पल, पुली व दुरमच बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खनौरी रोड अर्जुन नगर कैथल निवासी परमजीत की शिकायत अनुसार शेरगढ़ रोड कैथल स्थित उनकी न्यू रामा फाउंडरी नामक फैक्टरी में ट्यूबवेल फिटिंग का सामान रखा हुआ था और फैक्टरी बंद होने के कारण वह ताला लगाकर रखते थे। नौ मार्च को जब वह फैक्टरी में पहुंचे तो देखा कि अज्ञात व्यक्तियों ने फैक्टरी की साइड की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से ट्यूबवेल फिटिंग का सामान जैसे बैंड, कलच, वाल, निप्पल, पुली व दुरमच आदि करीब 50 किलोग्राम लोहे का सामान चोरी कर ले गए। इस बारे में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में अब पाई हाल प्योदा रोड कैथल निवासी संजू और प्योदा रोड कैथल निवासी वीरपाल उर्फ मनु को काबू कर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें