कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने चोरी की वारदातों में शामिल दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि अर्जुन नगर कैथल निवासी अमनप्रीत की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। 3 जनवरी की सुबह करीब चार बजे उसकी अर्जुन नगर स्थित आटा चक्की से अज्ञात व्यक्ति छह कट्टे गेहूं चोरी कर ले गए। मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने की। जांच के दौरान महादेव कॉलोनी कैथल निवासी शुभम तथा सिरटा रोड कैथल निवासी अमीन खान को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा छह कट्टे गेहूं और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई। आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने 10 जनवरी को महादेव कॉलोनी में पिकअप से रेवड़ी का कट्टा भी चोरी किया था। न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। संवाद