कैथल। थाना चीका पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव बोपुर निवासी अजमेर ने शिकायत दी थी कि 28 सितंबर को उसकी बाइक महा सिंह मार्किट मंडी चीका के गेट के पास से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए थे। शिकायत के आधार पर थाना चीका में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान थाना चीका पुलिस की टीम में शामिल हेड कांस्टेबल संदीप कुमार व एएसआई दलबीर सिंह ने कार्रवाई करते हुए गांव सिहाली निवासी गुरदेव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद