फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इंस्टाग्राम पर ठगी करने के दो आरोपी काबू

Sun, 25 Jan 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने इंस्टाग्राम पर नकली आईडी बनाकर युवक से 20,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान फरीदाबाद निवासी कौशल तथा विपिन सारस्वत के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि देवीगढ़ रोड, कैथल निवासी हर्ष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि चार जून को उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर शिवानी चौधरी नाम की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच नियमित चैटिंग होने लगी। उसने स्वयं को राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी की छात्रा बताया। विश्वास में लेने के बाद उसने भावनात्मक बातें शुरू कीं और 1 जुलाई 2025 को उसे बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान है और घूमने जाना चाहती है, लेकिन पिता से अनुमति नहीं ले पा रही है। उसने कहा कि वह उसके पिता से बात करके अनुमति दिलवा दे। इसके लिए उसने एक मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाया, जिस पर उसने कॉल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को युवती का पिता बताया और भरोसा दिलाया कि वह अगले दिन पैसे लौटा देगा, यदि शिकायतकर्ता अभी पैसे दे दे। इस पर युवती के कहने पर उसने ने उनकी ओर से दी यूपीआई आईडी पर 20,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे और पुनः 8,000 रुपये की मांग करने लगे, जिससे उसको ठगी का संदेह हुआ। मामले की जांच थाना साइबर क्राइम प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु की टीम ने करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें