कैथल। पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में आरोपी भागल गांव निवासी अंकित व दीपू को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जनकपुरी कॉलोनी कैथल निवासी कृष्ण कुमार की शिकायत अनुसार 10 अक्टूबर 2023 को शाह अस्पताल कैथल के बाहर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था। इस बारे में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली है।