फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुकानों से हजारों की नकदी, सामान चाेरी

Sun, 14 Apr 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अलग-अलग मामलों में चोर दो दुकानों से 55 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। पहले मामले में गांव मटौर निवासी नवदीप ने कलायत थाना में शिकायत दी कि दोपहर के समय अज्ञात आरोपी उसकी कलायत स्थित करियाना दुकान का ताला खोलकर पांच हजार रुपये, उसका पर्स व जरूरी कागज चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में ढांड रोड कैथल निवासी हरिशचंद मक्कड़ ने शहर थाना में शिकायत दी कि शाम करीब पौने पांच बजे दो अज्ञात आरोपी उसकी जनता मार्केट स्थित दुकान से गल्ले में रखे 50 हजार रुपये चोरी करके ले गए। जांच अधिकारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें