संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गुहला क्षेत्र में घर से नकदी और आभूषण चोरी के मामले में सीआईए-1 टीम ने महिला सहित दो आरोपियों को काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डेरा भाग सिंह, गुहला निवासी जयकरण ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 जुलाई की रात को उनके घर के स्टोर से 44 हजार रुपये नकद और एक तोला सोने के झुमके चोरी कर लिए गए। इस संबंध में थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह के मार्गदर्शन में एसआई प्रवीन कुमार की टीम ने करते हुए डेरा भाग सिंह निवासी हर्षप्रीत और महिला आरोपी रेखा (निवासी चीका) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है ताकि पूछताछ की जा सके।