फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गाड़ी में गोवंश लादकर ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Feb 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने गाड़ी में गोवंश को लादकर ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। गाड़ी में बेरहमी के साथ रखे गए छह गोवंश को गोशाला में रखा गया है वहीं दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खरक पांडवा गांव निवासी करनैल की शिकायत के अनुसार वह गो पुत्र सेना हरियाणा का सदस्य हैं। उसे 19/20 फरवरी की रात सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी में गोवंश भरकर सजूमा रोड की ओर जा रहे है। कुछ देर बाद वही पिकअप गाड़ी खरक पांडवा की तरफ आती हुई नजर आई तथा उन्होंने डायल 112 की मदद से गाड़ी को रुकवा लिया। जांच की तो देखा कि गाड़ी में छह गोवंश को बड़ी बेरहमी के साथ भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गांव जवाहरपुर यूपी निवासी राजू दिवाकर हाल निवासी किशनगढ़ मनीमाजरा चंडीगढ़ व चालक के साइड में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गांव हरईया यूपी हाल किशनगढ़ मनीमाजरा चंडीगढ़ निवासी गोविंद कुमार बताया। सूचना के बाद कलायत थाने से मौके पर पहुंची एएसआई मंजीत सिंह की टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम 2015 तहत मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बाद में सभी गोवंशों को कलायत गोशाला में छोड़ दिया गया। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें