कैथल। पुलिस ने अलग-अलग दो मामलों में दो आरोपियों को 13 देसी व 7.25 बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर पुलिस के एएसआई सलिंद्र सिंह की टीम ने सूचना पर धुंधरेहड़ी स्थित दुकान पर पास दबिश देकर धुंधरेहड़ी निवासी आरोपी नरसिंह को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में 13 बोतल देसी शराब बरामद हुई। एक अन्य मामले में थाना कलायत पुलिस के एएसआई बलवान सिंह की टीम ने सूचना पर आरोपी सैंसी बस्ती कलायत निवासी प्रदीप कुमार को मोर पेट्रोल पंप कलायत के पीछे से दबोचा। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कैनी से 7.25 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। संवाद