पाई। हल्का विधायक सतपाल जांबा ने पाई व करोडा अनाज मंडी में किसानों की फसल खरीद प्रक्रिया का मुआयना किया। जिस पर उन्होंने पाई मार्केट कमेटी की ओर से किए गए बिजली, पानी व सफाई व्यवस्था को सही पाया। इस दौरान उन्होंने किसानों से भी पूछा कि उनको अपनी गेहूं की फसल बेचने में कोई दिक्कत तो नही आ रही। उन्होंने पाई अनाज मंडी में सरकार की ओर से खोली गई अटल कैंटिन का भी निरीक्षण किया और कैंटिन में स्वयं बैठकर भोजन किया। उन्होंने कैंटिन की व्यवस्था को भी सही पाया। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल साफ करके व सुखाकर ही मंडी में लेकर आए। संवाद