कैथल। अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को कुल 42 बोतल देशी शराब सहित गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना ढांड पुलिस के एचसी संदीप कुमार और एसपीओ रामनिवास की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पबनावा टी प्वाइंट पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी राजेश निवासी कौल को 18 बोतल देशी शराब सहित गिरफ्तार किया। दूसरे मामले में थाना राजौंद पुलिस के एएसआई प्रवीन कुमार और एसपीओ सलिंद्र की टीम ने संतोख माजरा मोड़, राजौंद से बाइक पर शराब तस्करी कर रहे आरोपी विकास कुमार निवासी करोड़ा को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 24 बोतल देशी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं और पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद