फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो मामलों में भगोड़े आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Aug 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भगोड़ा पकड़ो स्टाफ ने अलग-अलग मामलों में दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भगोड़ा पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की टीम ने अमरगढ़ गामड़ी, कैथल निवासी आरोपी गुरप्रीत को हिरासत में लिया। आरोप है कि गुरप्रीत ने 18 जुलाई 2021 को अपने साथी के साथ मिलकर अमरगढ़ गामड़ी निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसे डंडों और मुक्कों से पीटा था। थाना सिविल लाइन में इस मामले में केस दर्ज है। आरोपी जमानत के बाद भूमिगत था। अदालत ने आरोपी को आदेशों की अवहेलना के आरोप में 5 जुलाई 2025 को पीओ घोषित किया था। दूसरे मामले में एएसआई रणदेव सिंह की टीम ने डिफेंस कॉलोनी, कैथल निवासी आरोपी जोगिंद्र को गिरफ्तार किया। यह आरोपी 2019 में चेक बाउंस मामले में अदालत द्वारा 19 जून 2025 को पीओ घोषित किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें