फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: देसी शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Jan 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना शहर पुलिस ने शराब तस्करी के दो आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि थाना शहर पुलिस के एएसआई मोहिंद्र सिंह की टीम ने फ्रांसवाला रोड कैथल पर स्थित दुकान पर दबिश देकर आरोपी गांव ग्योंग निवासी आजाद व पट्टी खोत कैथल निवासी सतनाम सिंह को काबू कर लिया गया। जांच दौरान दुकान में रखे काउंटर में तीन गत्ता पेटियों से 36 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। संवादखेत से बिजली का तार चोरी
विज्ञापन

कैथल। सीवन के खेत से चोर नलकूप से बिजली की तार चोरी कर ले गए। पुलिस ने सीवन थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस को दी शिकायत में सीवन निवासी यशपाल ने बताया कि उसके खेत में नलकूप लगाया हुआ है। वहां से 28 जनवरी की रात को चोर नलकूप की बिजली का तार चोरी कर ले गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें