फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लैपटॉप व नकदी चोरी के दो आरोपी काबू

Sat, 31 Jan 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी क्षेत्र में एक मकान से चोरी करने के दो आरोपी सैनी मोहल्ला पूंडरी निवासी सचिन व राहुल उर्फ पातरी को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव हैबतपुर जिला जींद हाल निवासी इंदिरा कॉलोनी पूंडरी निवासी कमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 26 जनवरी को वह अपने परिवार सहित किसी काम के लिए गांव हैबतपुर जिला जींद में गया हुआ था। जब अगले दिन घर वापस आए तो देखा कि घर के अंदर का ताला टूटा मिला जब देखा तो दो लैपटॉप, चार्जर व 20 हजार रुपये की चोरी मिली। पूंडरी थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा दो लेपटाप, दो चार्जर और 2100 रुपये बरामद कर लिए गए। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें