कैथल। पुलिस ने दो मामलों में 3625 बोतल देसी शराब सहित दो आरोपी काबू कर लिए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी किठाना पुलिस ने सूचना के बाद नरवाना रोड किठाना से संदिग्ध डेरा किठाना निवासी संजय को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 25 बोतल देसी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में थाना राजौंद पुलिस ने गांव किच्छाना के पास नाका लगाकर एक गाड़ी को रुकवाया। चालक की पहचान गांव हरसोला निवासी जोगिंद्र के रूप में हुई। जांच के दौरान गाड़ी से 3600 बोतल देसी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद