फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट के चार मामलों में 24 पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के चार अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 24 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में गांव खरकां निवासी लखविंद्र कौर ने गुहला थाना में शिकायत दी कि नौ मई को आरोपी भजन सिंह, कुलदीप व पांच-छह अन्य ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उस पर ईंटों से हमला कर दिया। साथ ही उसका मोबाइल तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के संबंध में जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में गांव करोड़ा निवासी पूनम ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 14 मई को आरोपी राममेहर व उसकी पत्नी ने साझी दीवार को लेकर उसके साथ झगड़ा किया। वह दो महीने से गर्भवती थी। आरोपियों ने उसके पेट पर लात घूंसे मारे, जिससे उसका गर्भपात हो गया। जांच अधिकारी वीना ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तीसरे मामले में गांव पबनावा निवासी नरेंद्र कुमार ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 15 मई को शाम के समय आरोपी शुभम, सचिन, शीला व पांच अन्य आरोपियों ने उसे डंडे व रॉड से पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौथे मामले में गांव पबनावा निवासी मोहित ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 15 मई को आरोपी प्रवीन, अमित, कर्मा, नरेंद्र, बलवान व चंदगी ने उसे व उसके परिवार के सदस्यों को डंडे व गंडासी से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना के संबंध में जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें