कैथल। खेड़ी गुलाम अली गांव में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। खेडी गुलाम अली निवासी साधु राम ने सीवन पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 29 नवंबर को शरणजीत, लखविंद्र सिंह, दलेर सिंह, गुरनाम सिंह, हरभजन कौर, गोपी और मनु ने मिलकर उस पर लोहे की पाइप तथा थप्पड़ मुक्कों से मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादसबमर्सिबल के तार व सामान चोरी
कैथल। पूंडरी पुलिस ने चोरी का एक केस दर्ज किया है। भाना गांव के राजवीर ने पूंडरी थाना पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि 28 नवंबर को चोर उसके खेत में बने कमरे से 180 फीट सबमर्सिबल के तार व अन्य सामान चुरा ले गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब 30 हजार रुपये है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद