कैथल। गांव अरनौली से ट्रॉली चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपी काबू कर लिए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अरनौली निवासी सुखदेव सिंह की शिकायत अनुसार 22 मार्च की रात उसके बाहर खड़ी उसकी ट्रॉली को अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गए। मामले में आरोपी गांव बसाना जिला पटियाला पंजाब निवासी गुरतेज व आकाशदीप को गिरफ्तार कर लिया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा ट्रॉली व चोरी की वारदात में प्रयुक्त छोटा हाथी ( गाड़ी ) बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
युवक से मारपीट, छह पर मामला दर्ज
कैथल। गुहला में छह आरोपियों ने मिलकर एक युवक से मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुहला निवासी रिंकू ने पुलिस को शिकायत दी कि 28 मार्च को आरोपी संजू, मंगा व तीन-चार अन्य युवकों ने उसे रास्ता रोककर डंडे व लाठियों से पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी अमित ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद