कैथल। अलग-अलग तीन मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों के कब्जे से 14 बोतल देसी व 26 बोतल हथकढ़ी शराब और 280 लीटर लाहण बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना तितरम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव चंदाना स्थित एक दुकान पर दबिश देकर इसी गांव निवासी सूरजभान को काबू कर लिया, जिसके कब्जे से 14 बोतल देसी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में थाना कलायत पुलिस ने बढसिकरी खुर्द निवासी पाला के खेत पर दबिश देकर संदिग्ध पाला को काबू कर लिया। उसके कब्जे से 100 लीटर लाहण बरामद हुआ। तीसरे मामले में थाना पूंडरी पुलिस ने मूंदड़ी निवासी सुभाष के मकान पर दबिश दी। वहां भट्टी चलाकर शराब तैयार कर रहा आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गया। संवाद