कैथल। सीआईए-वन पुलिस ने क्योडक स्थित एक ईंट-भट्टे से ट्रैक्टर-ट्राली चोरी मामले में दो आरोपी काबू किए हैं। इस मामले में पुलिस ने चोरी की गई ट्रैक्टर-ट्राली व वारदात में प्रयुक्त की गई गाड़ी भी बरामद की ली है। मॉडल टाउन कैथल निवासी अर्पित ने शिकायत दी थी कि वह क्योड़क में जमीन ठेके पर लेकर खेती करता है। 11 मार्च की रात क्योड़क स्थित उसके रिश्तेदार के ईंट भट्टे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली चोरी हो गई थी। सदर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। सीआईए-वन प्रभारी एसआई पारस सिंह की टीम ने ने जिला बरनाला पंजाब के गांव जगजीतपुरा निवासी आरोपी मजिंद्र सिंह व गांव पखोखे निवासी बलविंद्र सिंह को काबू कर लिया गया। व्यापक पूछताछ दौरान आरोपियों के कब्जे से उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्राली व वारदात में प्रयुक्त आई 20 गाड़ी बरामद कर ली गई। पूछताछ के लिए अदालत से दोनों आरोपियों का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। संवाद